प्रेम की परिभाषा
चलो जाने प्रेम की परिभाषा
दुनिया का सबसे कोमल हथियार
हर किसी समझ ना आये प्यार
प्रेम तो दुनिया में हर कोई करता है
प्रेम वो नहीं की एक लड़का लड़की पे मरता है
माँ की ममता में भी है प्रेम बसा
भाई बहन के झगड़ो में है प्रेम फसा
ये सृष्टि रची है प्रेम से
इसको बदलो मत घृणा से
प्रेम एक शब्द नहीं
ह्रदय में बसा एहसास है कहीं
बच्चो के प्रति प्रेम माँ का
बचा देती बड़ी मुश्किलों से भी
पति के प्रति प्रेम पत्नी का
हिला देता यम को भी
प्रेम का अर्थ यह नहीं
आप किसी संग समय व्यतीत करो
प्रेम का अर्थ यह है कहीं
आप किसी संग उस समय को जियो
प्रेम का अर्थ यह नहीं
वो जो बोले वो समझो
प्रेम का अर्थ यह है कहीं
वो जो ना बोले वो समझो
प्रेम की व्याख्या है ऐसी
पुरे संसार में कृष्ण-राधा जैसी
प्रेम का अर्थ किसी को जबरदस्ती पाना नहीं
प्रेम का अर्थ किसी को खोना है कहीं
प्रेम का एक अनोखा अंदाज़ है
जैसे विद्यार्थी का' विद्या के प्रति
धनवान का लक्ष्मी के प्रति
गौरी का शंकर के प्रति
सीता का राम के प्रति
संसार बंधा ही प्रेम से है
धन्यवाद
Great going 👍
ReplyDeleteNice one.. Carry on👍
ReplyDeleteSuperb
ReplyDeleteNyc
ReplyDeleteNice one👌👌👌
ReplyDeletenice 😍
ReplyDeletesuper.
ReplyDeleteNice one..
ReplyDeleteNyc... 👍👍👍
ReplyDeleteGood👍
ReplyDeleteAwesome
ReplyDelete